Famous teachers of Patna
This woman, who comes from the same community as Khan sir, has made serious allegations against him.
This woman directly says that,
“Khan sir had a relationship with my friend, who was also my roommate, and would often come to my room and return after several hours.”
Roshan Anand Sir himself has also shared the interview of this woman, however… pic.twitter.com/pbvc0OzZuD
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) August 23, 2026 " target="_blank"> खान सर एक बार फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो इंटरव्यू में एक महिला ने खान सर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि उसकी दोस्त, जो उसकी रूममेट भी थी, के साथ खान सर के कथित संबंध थे और वे अक्सर उसके कमरे पर आते-जाते थे. महिला ने इंटरव्यू में दावा किया, “मेरी दोस्त जो रूममेट भी थी, उससे खान सर के संबंध थे. अक्सर मेरे रूम पर आते थे और कई घंटों बाद वापस जाते थे.” महिला ने कहा, "खान सर घटिया, चोर और छिनार तीनों हैं. उनको मेरी रूम मेट रोज कमरे में बुलाती थी- हर संडे, हर सैटरडे... या कभी भी, जब उनका मन हो... छह महीने से मैं लड़की को मना कर रही थी. मैंने लड़की से कहा कि खान सर को रूम पर मत बुलाओ... मैं जब तक रहूं, वे रूम पर नहीं आने चाहिए."
महिला के आरोप में क्या-क्या?
- महिला ने कहा कि "एक दिन मैं 6 बजे ट्यूशन पढ़ाकर आई देखा दरवाजा बंद है. छत पर जा रहे हैं, आ रहे हैं. रात के 9 बज गए. हम पूरे दिन खाना नहीं खाए. खाना बाहर एक टेबल पर बन रहा था. बाद में उन्होंने तवा से दरवाजा पर मारना शुरू कर दिया. मैंने रूममेट से कहा कि आज के बाद वह घर पर नहीं आना चाहिए."
- महिला ने आरोप लगाया कि खान सर अच्छा भाई बनने का दिखावा करते हैं...वे न तो हिंदू के हैं और न ही मुस्लिम के... वे लड़कियों से राखी बंधवाते हैं, फिर उसका नंबर अपने दोस्तों को देते थे... उनका दोस्त वीडियो बनाकर आते थे और फिर वे दोनों उसे देखते थे. यह वीडियो होटल में बनता था. फिर हम लोगों को धमकी मिलती थी.
- यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब पटना में खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद पहले से चर्चा में है. दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच लंबे समय से टकराव चला आ रहा है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाते रहे हैं.